सेफ्टी के लिहाज से पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक देश है। भारत इस लिस्ट में 13वें नंबर पर है। यानी वो टॉप 10 अनसेफ देशों की लिस्ट से तो बाहर है लेकिन 20 सबसे सेफ देशों की सूची में भी शामिल नहीं है। बेहतरीन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के लिहाज से फिनलैंड टॉप पर है। पाकिस्तान को सेफ्टी एंड सिक्युरिटी लिस्ट में 3.04 मार्क्स हासिल हुए हैं। जबकि फिनलैंड को 6.7 मार्क्स मिले हैं। लिस्ट ग्लोबल ट्रैवल एंड टूरिज्म ने जारी की है। ये वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की यूनिट है।