एक स्मार्ट शहर बसाया गया। 7000 करोड़ रुपए खर्च कर इस शहर को तैयार किया जा रहा है। शहर में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़कें जैसी तमाम सुविधाएं हैं। अमेरिका के न्यू मैक्सिको में बने इस शहर में 35 हजार लोगों के रहने की क्षमता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में किसी को भी रहने की इजाजत नहीं है। आपको बता दें कि न्यू मैक्सिको में बना ये शहर नहीं, बल्कि एक विशालकाय प्रयोगशाला है।
दरअसल न्यू मैक्सिको से चंद किलोमीटर की दूरी पर इस विशालकाय प्रयोगशाला का निर्माण किया जा रहा है। यहां की बंजर जमीन को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए यहां शहर के निर्माण की तैयारी की जा रही है। ये शहर मैक्सिको से कई गुना बेहतर और आधुनिक होगा। शहर में इमारतें, हाइवे, मॉल, पार्क, रेस्तरां समेत तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी, लेकिन इंसान को यहां रहने की अनुमित नहीं दी जाएगी।
यहां वैज्ञानिक एक ऐसी प्रयोगशाला बनाने जा रहे हैं, जहां शहरों में नई तकनीक से होने वाले असर का पता लगाा जाएगा। इस प्रयोगशाला में शहर से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में पता लगाया जाएगा। इस शहर को बसाने का मकसद है कि लोगों को यातायात, निर्माण उद्योग, संचार और सुरक्षा से जुड़े खतरों के बारे में बेहतर तरीके से समझाया जा सके।
इस शहर के हाइवे पर बिना ड्राइवर वाले ट्रक दौड़ाए जाएंगे। परिवहन की निगरानी ड्रोन के जरिए की जाएगी। इस शहर में परमाणु ऊर्जा से बिजली जलेगी। यहां मॉल से घर या अन्य स्थान पर सामान पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल होगा।