नई दिल्ली। नारियल, जिसके बारे में अब तक आप यही जानते होंगे कि ये पूजा के काम आता है या फिर खाने के काम। नारियल जहां आपकी सेहत के लिए चमत्कारी है तो वहीं आपके लिए शुभदायक भी, लेकिन आज नारियल का जो उपयोग हम बताने जा रहे हैं वो बेहद चौंकाने वाला है। नारियल की मदद से आप घर बैठे अपना ब्लड ग्रुप जांच सकते हैं। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि नारियल की मदद से आप अपना ब्लड ग्रुप पता कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने ये रिसर्च किया, जिसके मुताबिक अगर नारियल को सही तरीके से सिर पर रखा जाए तो उससे किसी का भी ब्लड ग्रुप जान सकते हैं। अपना ब्लड ग्रुप जानने के लिए बस आपको नारियल को एक खास तरीके से सिर के ऊपर रखना है और आपको उसके एंगल से पता लग जायेगा कि आपका ब्लड ग्रुप क्या है।
आपको बता दें कि इस रिसर्च की कोई मेडिकल प्रमाणिकता नहीं है और ना ही हम इस बात का दावा कर रहे हैं कि ये रिसर्च सही है। हम आपको इस रिसर्च में कहीं गई बातों को बता रहे हैं। इस रिसर्च के मुताबिक नारियल से ब्लड ग्रुप की जांच करने के लिए आपको अपने सिर से थोड़ा ऊपर हथेली में नारियल रखना होगा। जैसे ही आप नारियल को सिर के ऊपर हथेली में नारियल रखेंगे, नारियल एक निश्चित दिशा में मुड़ जाएगी। इसी एंगल के आधार पर ब्लड ग्रुप तय किया जाता है।
रिसर्च के मुताबिक अगर नारियल 45 डिग्री की पोजिशन में मुड़े तो आपका ब्लड ग्रुप है ‘ए’ पॉजिटिव। अगर नारियल 55 डिग्री पर मुड़े तो समझिये कि आपका ब्लड ग्रुप ‘एबी’ पॉजिटिव है।, लेकिन अगर 60 डिग्री पर ‘बी’ पॉजिटिव और 90 डिग्री मुड़ने से ‘ओ’ पाजिटिव होगा। वहीं अगर ब्लड ग्रुप ‘ओ’ नेगेटिव है तो नारियल 180 डिग्री की पोजीशन अपने आप ले लेगा। यहां आपको हम एक बार फिर से बता दें कि इस रिपोर्ट की कोई मेडिकली प्रमाणिकता नहीं है।