नई दिल्ली। सरकार के ऐलान के बाद 8 नवंबर से देशभर में 500-1000 रुपए के नोट अवैध हो गए। इन नोटों के गैरकानूनी घोषित होने के बाद सरकार ने लोगों को इसे बदलने के लिए 50 दिनों का वक्त दिया। सरकार ने बाजार में 500 के नए नोट और पहली बार 2000 के नए नोट जारी कर दिए। 500 के नए नोट जहां स्लेटी रंग का है तो वहीं 2000 के नोट को पिंक रंग का बनाया गया है। आइए आपको बताएं इस 2000 रुपए के नोट की 20 खासियत…
जानें 500 रुपए के नए नोट के 10 खास फीचर्स
- 2000 रुपए का नोट गुलाबी रंग का है।
- 2. नोट पर एक ओर मंगलयान की तस्वीर छपी है दूसरी ओर महात्मा गांधी की चित्र श्रृंखला है।
- 2000 रुपए के नोट के इस हिस्से को रोशनी में देखने पर 2000 रुपए लिखे हुए दिखाई देंगे।
- यहां पर 2000 रुपए की एक छुपी हुई तस्वीर होगी।
- नोट पर बाईं ओर देवनागरी में 2000 रुपए लिखा हुआ है।
- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
- गांधीजी की तस्वीर के पीछे RBIऔर 2000 छोटे-छोटे अक्षरों में प्रिंट किया है।
मुसीबत बन गई 2000 रुपए की नई नोट, जानें लोगों का दर्द
- नोट के दाईं तरफ सुरक्षा धागा है , जो नोट को तिरछा करने पर उसका रंग नीले और हरे में बदलता है।
- इसमें भारत, RBI और 2000 लिखाहै।
- अदा करने का वादा और गवर्नर के हस्ताक्षर नए नोट में दाईं ओर खिसक गए हैं।
- नोट पर लिखे नंबर का आकार छोटे से बड़े यानी बढ़ते क्रम में है, जो नोट में
- दाईं ओर नीचे की तरफ और बाईं ओर ऊपर की तरफ लिखा है।
- नंबर के ठीक ऊपर 2000 रुपए लिका है, जिनका रंग हरे और नीले रंग में बदलता है।
- दाईं ओर नीचे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह है।
- दाईं ओर अशोक स्तंभ के ठीक ऊपर एक काले रंग का आयताकार उभरा हुआ निशान है। इसे सिर्फ छूकर भी पहचाना जा सकता है।
- नोट के बाईं और दाईं ओर किनारे की तरफ को सात लाइनें खिंची हैं, जिसकी प्रिंटिंग उभरी हुई होगी।
- बाईं तरफ नोट की छपाई का साल लिखा है।
- नोट पर कई भाषाओं में पांच सौ रुपए लिखे जाने का पैनल बीच में थोड़ा बाईं तरफ है।
डॉक्टर ने नहीं लिया 500 रु. का पुराना नोट, इलाज न मिलने से नवजात की मौत
- 2000 रुपए के नोट R इनसेट लेटर के साथ है।
- नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का प्रतीक चिह्न बनाया गया है।
- भारतीय पारंपरिक अंक और अंग्रेजी अंक में 2000 रुपए लिखा है। नोट में गहरे और हल्के गुलाबी रंग के गोल शेड हैं जो नोट को देखने में आकर्षित बनाते हैं।