लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा उठ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण की बात कही है। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया है कि अगर यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा कि अगर यूपी की जनता पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाती है तो उनकी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाएगी। मौर्य ने कहा कि राम मंदिर आस्था का सवाल है।उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अखिलेश पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वो न तो पिछड़ा वर्ग के साथ हैं और न ही दलितों के साथ। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि सपा डुबती जहाज है, जिसपर अब कांग्रेस भी सवार हो गई है।