मुंबई। मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर सरोगेसी पिता बन गए है। करण जुड़वा बच्चों के पिता बने है। सेरोगेसी की मदद से वो एक लड़की और एक लड़के के पिता बन गए है। खुद करण जौहर ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन चर्चा है कि इन जुड़वां बच्चों का जन्म फरवरी में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के बर्थ का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को किया गया है। जिसमें पिता ने नाम की जगह करण जौहर का नाम लिखा हुआ था, जबकि मां का नाम खाली था। दोनों बच्चों को डेट ऑफ बर्थ 7 फरवरी को अंधेरी के मसरानी हॉस्पिटल में हुआ है।हलांकि दोनों के नाम अभी कंफर्म नहीं हो पाए है।बर्थ रिकॉर्ड में इनका नाम बेबी बॉय और बेबी गर्ल लिखा गया है। आपको बता दें कि एक्टर तुषार कपूर भी सेरोगेसी की मदद से एक बेटे के पिता बने और अब करण जौहर। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान करण ने कहा भी था कि उनके पास बहुत प्यार है और वो पिता बनना चाहते है।