चेन्नई। अम्मा के नाम से मशहूर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का कल देर रात निधन हो गया। अपोलो अस्पताल में अम्मा ने आखिरी सांसे लीं। अम्मा के निधन के बाद तमिलनाडु में शोक का माहौल है। समर्थक छाती पीट-पीटकर रो रहे हैं।
अम्मा के लिए उनके समर्थकों का प्यार उसकी सेवा और योजनाओं की वजह से हैं। अम्मा को तमिल भगवान की तरह पूजते थे, लेकिन उनका नाम विवादों से भी जुड़ा रहा।
10000 साड़ियां और 750 जोड़ी जूतियां
जयललिता के पास 10 हजार से ज्यादा साडि़यां और करीब 750 जोड़ी चप्पलें थीं। वो रॉयल लाइफ जीती थीं। जब उनकी कोठी पर छापा पड़ा तो दस हजार साड़ियां और 750 जोड़ी जूते अलमारियों में रखे मिले थे।
बेटे की शादी पर खर्च किए 75 करोड़
जयललिता ने अपने गोद लिए बेटे सुधाकरन की शादी में 75 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 1995 में हुए इस शादी में चेन्नई में 20 हेक्टेयर जगह का इस्तेमाल किया गया था।
100 करोड़ का जुर्माना