नई दिल्ली। बदले समय के साथ ऑफिस का माहौल भी बदलता जा रहा है। कर्मचारी औसतन 2.35 घंटे अपने काम के समय सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। जबकि काम से दूर सिर्फ 1.15 घंटे ही रहते हैं। ये कहना है एक सर्वे रिपोर्ट का जिसे एचआर सर्विस कंपनी टीमलीज ने कराया था।
सर्वे रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि काम के तरीके में इस बदलाव से कंपनियों का कामकाज 13% तक प्रभावित हुआ है। उत्पादकता घटी है।
एचआर कंपनी ने ये सर्वे फार्मा कंपनी, आॅटोमोबाइल, डाटा एनालिसिस और इंजीनियरिंग कंपनी के एग्जिक्यूटिव एम्प्लाई पर किया है। कंपनियों का ये भी मानना है कि इस तरह आॅफिस आॅवर्स में कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से जरूरी खुफिया जानकारियों के लीक होने का खतरा भी बढ़ गया है।
सर्वे के मुताबिक कर्मचारी हर दिन जो समय सोशल मीडिया पर गुजार रहे हैं उनमें से 32 प्रतिशत अपने निजी काम के लिए इस्तेमाल करते हैं।
बताया गया है कि कर्मचारियों द्वारा सबसे ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 62 प्रतिशत वो कर्मचारी जो सोशल मीडिया पर वक्त गुजारते हैं उनमें करीब 83 प्रतिशत सिर्फ फेसबुक करते हुए पाये गए।
(मीडिया सरकार का कंपनी के इस सर्वे से कोई संबंध नहीं है)