पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उससे पहले सियासी बानबाजी में तल्खी बढ़ गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम कैंडिडट भगवंत मान को शराबी और अनपढ़ व्यक्ति कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के हाथों में राज्य की बागडोर कैसे दे सकते हैं।
भटिंडा में एक रैली को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”आप के पंजाब सीएम उम्मीदवार भगवंत मान एक शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैं। उन्होंने तीन साल में 12वीं पास की। ऐसे व्यक्ति को हम पंजाब की कमान कैसे दे सकते हैं?”