भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होता नजर आ रहा है। एक्टिव केस की संख्या घट रही है। वहीं, रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है। कोरोना के नए मामलों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 1 लाख 26 हजार 649 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 2 लाख 54 हजार 879 नए मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 781 मरीजों की मौत हुई है। करीब 35 दिन बाद सोमवार को रोजाना मौत का आंकड़ा 3,000 से नीचे आया है। इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की जान गई थी।
कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक 2 करोड़ 81 लाख 73 हजार 655 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2 करोड़ 59 लाख 39 हजार 504 मरीजों स्वास्थ हुए हैं। वहीं, 3 लाख 31 हजार 909 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 18 लाख 90 हजार 975 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27 लाख 80 हजार 58 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21 करोड़ 60 लाख 46 हजार 638 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 34,67,92,257 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,25,374 सैंपल कल टेस्ट किए गए।