अदमदाबाद। इसी साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने है। गुजरात विधानसभा चुनाों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। लेकिन चुनाव से कुछ महीनों पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए परेशानी बढ़ गई है। कांग्रेस के एक स्लोगन ने अमित शाह की टेंशन बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमित शाह को कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए विकास गांदो थायो छे” (विकास पगला गया है) की चिंता सता रही है। इस स्लोगन ने उनकी नींद उड़ा दी है। सोशल मीडिया पर ये संदेश खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेसी नेता सोशल मीडिया पर इस संदेश को प्रचारित-प्रसारित रहे हैं।शाह समझ नहीं पा रहे हैं कि वो कांग्रेस के इस स्लोगन से कैसे लड़े। अमित शाह ने वो बयान कांग्रेस के प्रचार से आशंकित हो कर दिया था।
आपको बता दें कि कांग्रेसी नेता गुजरात में बाजपा सरकार की पोल खोलने में जुटी है। वो राज्य के टूटी हुई सड़कें, पुलों और अधूरे निर्माण कार्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन का असर पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता पर भी पड़ा है। ऐसे में भाजपा की चिंता बढना लाजिमी है। अब देखना होगा कि मोदी के शाह इसका तोड़ कैसे निकलाते हैं।