नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही राजनीति के मंच पर हिट नहीं हो रहे हो, लेकिन उनके चाहने वालों की तादात कम नहीं है। 47 साल के राहुल गांधी को चाहने वालों की लिस्ट में एक नाम ऐसा भी शामिल हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां 107 साल की नानी को राहुल गांधी से प्यार हो गया है। 107 साल की अम्मा को राहुल गांधी सबसे ज्यादा हैंडसम लगते हैं। अम्मा की नातिन ने ट्वीट करके यह खुलासा किया। नातिन ने दादी की इच्छा को ट्वीट के जरिए राहुल गांधी तक पहुंचाया है। बेंगलुरु में रहने वाली दीपाली सिंकद ने ट्विटर पर अपनी नानी की केक काटते हुए की एक फोटो शेयर और लिखा कि मेरपी नानी की राहुल गांधी से मिलने की तमन्ना है। मैंने उनसे पूछा, क्यों? तो वो धीरे से बोलीं…वो हैंडसम है।
राहुल ने इस ट्वीट का जवाब दिया और फोन को नानी को जन्मदिन और क्रिसमस की बधाई दी। राहुल ने लिखा डियर दीपाली, प्लीज अपनी खूबसूरत नानी मां को जन्मदिन और क्रिसमस की शुभकामनाएं। मेरी ओर से उन्हें बड़ी सी प्यार की झप्पी दें।राहुल ने बाद में उोन कर नानी से बात की। बाद में दिपाली ने ट्विट कर लिखा राहुल गांधी ने मेरी नानी को खुद फोन करके बधाई दी। सही मायनों में ये इंसानियत है।