नई दिल्ली। दो साल पहले भारतीय सेना ने पीओके के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। अब इस सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जाबांज भारतीय सेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर बिना किसी चूक के साथ आतंकियों के ठिकाने को तहस-नहस कर दिया था।
सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो आया सामने
सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय सेना ने रॉकेट लॉन्चर, मिसाइलों और छोटे हथियारों से हमला किया था। भारतीय सेना ने उसी हमले के जवाब में इस रातों-रात इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए खास टीम बनाई गई। इस टीम ने 30 जाबांज भारतीय कमांडो शामिल थे। हथियारों से लैस कमांडो 35,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे उतरते आंतकी ठिकानों को तहस-नहस करके वापस लौट गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। वहीं भारतीय सेना के बहादुर स्पेशल फोर्सेज के 7 दस्ते एलओसी के पार पाकिस्तानी बैरीकेड्स से रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में कुल 150 जवान शामिल थे।
उरी हमले का लिया बदला
29 सितंबर 2016 को उसी हमले के 11वें दिन भारतीय सेना ने पीओके में अंदर तीन किलोमीटर भीतर घुसकर आंतकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। पाक सीमा में बसे इन लॉन्चिंग पैड को भारतीय सेना ने अपने हमले में तबाह कर दिया था.। आधी रात को इस इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 29 सितंबर की दोपहर सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी थी कि ना के लाइन ऑफ कंट्रोल पर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादी ठिकाने नष्ट कर दिया है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने पहले भारत के इस दावे को नकार दिया और भारतीय गोलीबारी में अपने 2 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की थी।