संयुक्त राष्ट्र ने हिंदी में ट्वीटर अकाउंट बनाकर राष्ट्रभाषा को सम्मान और हक़ दिया
अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत के सम्मान में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। सयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने ट्वीटर पर हिंदी में अपना अकाउंट बनाया है और हिंदी भाषा में ही पहला ट्वीट किया है।हिंदी को अपनी भाषा मानने और जानने वाले अब संयुक्त राष्ट्र से अपनी भाषा हिंदी में संवाद कर सकते हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने अपनी नयी सेवा आरम्भ की है। 11 जुलाई को शुरू हुयी इस सेवा के लगभग 500 अनुयायी(फॉलोवर्स) हैं जो हिंदी जानने वालों की तादाद के लिहाज से काफी कम है। पहली बार हिंदी में ट्वीट करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने कहा,”नमस्कार!संयुक्त राष्ट्र अब आपके लिए हिंदी में ट्वीट कर रहा है।” निश्चित तौर पर भारत और भारतवासियों के लिए ये गर्व की बात है।
संयुक्त राष्ट्र की ये पहल कुछ खास मकसद से की गयी है। संयुक्त राष्ट्र चाहता है कि उसकी हर बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। चूँकि हिंदी बोलने और लिखने वालों की तादाद काफी बड़ी है इसलिए इसे काफी लोग व्यव्हार में लाएंगे भी ऐसा विश्वाश है।
पिछले नौ दिनों में संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार से जुड़े खासकर गरीबी,भुखमरी और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर ट्वीट किये हैं।संयुक्त राष्ट्र ने हिंदी ट्वीटर पेज पर हिंदी बुलेटिन कीभी शुरुआत की है। ट्वीटर के आलावा यू एन ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट भी हिंदी में बनाया है।