संपर्क फॉर समर्थन की कड़ी में महेंद्र सिंह धोनी से मिले शाह
‘पी एम मोदी अगेन’इस मिशन को कामयाब करने के लिए संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत भाजपा सुप्रीमो अमित शाह क्रिकेट के धुरंदर माही यानि कि धोनी से मिले। मई 2018 में इस अभियान की शरुआत की गयी थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार शाम महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान से यह मुलाकात पार्टी के’सम्पर्क फॉर समर्थन’अभियान के तहत की। इस क्रम में रविवार को बी जे पी के चाणक्य कहे जानेवाले अमित शाह और क्रिकेट की दुनिया में कैप्टन कूल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही से मुलाकात की खास बात यह रही कि यह मुलाकात दिल्ली में ही हुई,जबकि अभीतक उन्होंने लोगों के घर ही जाकर मुलाकात की है.धोनी से मिलकर शाह ने उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने वाली एक पुस्तिका भेंट की। इस मुलाकात में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और झारखंड से बीजेपी सांसद सरोज पांडेय भी शामिल थीं।
इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष लता मंगेशकर,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव,लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप,सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस आरसी लाहोटी,अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने,खिलाडी साईना नेहवाल और सेना के पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दलबीर सिंह सुहाग से भी मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उद्योगपति रतन टाटा से अमित शाह की मुलाकात भी इसी सिलसिले में हुई थी।
नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने’सम्पर्क फॉर समर्थन’अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह देश की जानी-मानी हस्तियों से खुद मुलाकात कर रहे हैं। वे 2019 लोकसभा चुनाव के बारे में उनसे फीडबैक भी ले रहे हैं। मुख्यमंत्रियों,केंद्रीय मंत्रियों और पंचायत सदस्यों समेत 4,000 भाजपा पदाधिकारियों ने देश भर में एक लाख से अधिक लोगों से मिलने का लक्ष्य रखा है।