नई दिल्ली। आमिर खान की दंगल से बॉलिवुड में अपनी पहचान बनाने वाली दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में छेड़खानी की गई। जायरा ने खुद वीडियो के जरिए अपनी आपबीती बताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘वीडियो-स्टोरी’ के जरिए कहा है कि उनके पीछे बैठे एक अधेड़ उम्र शख्स ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की, सबसे चौंकाने वाली बात तो ये थी कि जायरा की शिकायत के बावजूद एयरलाइंस की ओर न तो उनकी मद की गई और न ही उनकी सीट बदली गई। जायरा अपने साथ हुई इस घिनौनी हरकत से काफी आहत है और पूरे वीडियो में वो लगातार रो रही है। उन्होंने विस्तारा पर आरोप लगाया है कि फ्लाइट के क्रू मेंबर ने शिकायत के बावजूद कोई मदद नहीं की।
पीठ और गर्दन पर हाथ फेरता रहा शख्स
17 साल की जायरा ने अपनी आपबीती में बताया कि फ्लाइट में लाइट कम होने के बाद जब वह सो गई थीं तब उनकी सीट के पीछे वाली सीट पर बैठा शख्स उनकी पीठ और गर्दन को रगड़ रहा था। उनके लिए ये भयानक अनुभव था। वह कहती हैं कि वह उस शख्स की फोटो खींचने की कोशिश कर रही थीं लेकिन फ्लाइट में रौशनी कम होने की वजह से ऐसा नहीं कर सकीं। उनके साथ ये सब 5-10 मिनट तक चलता रहा। शख्पांस पीछे की सीट पर बैठकर उसकी हाथ रखने की जगह पर अपना पैर रखे हुए था। वो उनके कंधों को कोहनी मार रहा था।
सवाल-आखिर कब तक
जायरा इस हादसे से बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। वो रो रही है। जिस दंगल गर्ल को हमने फिल्म में लड़कों को पटखनी देते हुए देखा आज वो परेशान है, रो रही है। जायरा ने सवाल उठाया है कि क्या इस तरह आप लड़कियों की देखभाल करने जा रहे हैं? किसी को इस तरह का अनुभव नहीं कराना चाहिए। वहीं विमान कंपनी विस्तार पर भी सवाल उठे है कि जानकारी होने के बावजूद भी जायरा की मदद क्यों नहीं की गई। क्यों ुनकी सीट नहीं बदली गई। अब मामला जांच तक पहुंच चुका है। महिला आयोग ने भी मामले के जांच की बात कही है और एयरलाइंस को नोटिस भेजा है।