सम्बलपुर रेल मंडल में महज पांच घंटे में छह सबवे बनाकर इतिहास रचा
उड़ीसा के सम्बलपुर मण्डल में भारतीय रेल ने कुछ ही घंटों में छह अंडर पास का निर्माण कर पहलीबार ये मिसाल कायम किया है। इस मण्डल के तहत छह ऐसे मानव रहित क्रासिंग को ख़त्म करने के लिए रेलवे के अधिकारियों-इंजीनियरों ने योजनाबद्ध तरीके से इस काम को अंजाम तक पहुँचाया।
अंडरब्रिज बनाने के लिए पहले रेलवे कामगारों ने रेलवे ट्रैक को हटाया। इसकेबाद खुदाई करनेवाली मशीनों से तेज़ गति से खुदाई की गयी। इन खुदे जगहों पर पहले से तैयार कंक्रीट से बने बॉक्सों को रखा गया। इसके उपरांत कामगारों ने इन बॉक्सों के ऊपर ट्रैक बिछाकर काम को पूरा किया।
मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार सम्बलपुर मंडल में छह अंडरब्रिज को इतने कम समय में एक साथ बनाना अपने आप में पहली बार किया गया है। चूँकि मौसम और कई और वजह से परेशानी हो रही थी लेकिन जिस दमखम और तकनीक से ये काम किया गया वो भारतीय-रेल के लिए मील का पत्थर सावित हुआ है।
रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इस अनूठे काम मे रेलवे के 300 कामगारों ने काम किया,इसमें 12 क्रेनों की मदद ली गयी, २० एक्सवेटर्स ने एक साथ खुदाई का काम किया। छह अंडरपास बनाने के लिए कंक्रीट के पहले से बने 42 बॉक्सों को मिलाकर उसपर पटरी बैठायी गयी। रेलवे के द्वारा किये इस काम के बाद इस मंडल के सभी मानवरहित क्रॉसिंग समाप्त हो गए।