नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगता है जैसे लोगों के निशाने पर है। पिछले कुछ दिनों से उनके साथ एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। पहले सचिवालय में उनपर मिर्ची पाउडरफेंका गया तो अब उनकी सभा में जिंदा कारतूस लेकर शख्स पहुंच गया। हालांकि कोई अनहोनी होती उससे पहले ही शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक शख्स को बंदूक की गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इस जनता दरबार में एक शख्स लोडेड बंदूक से साथ पहुंचा था। चेंकिंग के दौरान पर्स से गोली बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान मोहम्मद इमरान (38) के रूप में हुई है.
मोहम्मद इमरान सीलमपुर का रहने वाला है। वह 12 अन्य इमाम और मौलवी के साथ दिल्ली वक्फ बोर्ड में कार्यरत कर्मियों की सैलरी बढ़ाने का अनुरोध करने के सिलसिले में जनता दरबार में आया था। मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गहन जांच के दौरान इमरान के पर्स से .32 बोर की एक जिंदा गोली बरामद की।
गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर (273/18 U/s-25/54/59) दर्ज कराया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार इमरान ने बताया कि वह करोल बाग में बावली वाली मस्जिद में बतौर मुअज्जिन (केयर टेकर) कार्यरत है। उसे ये कारतूस दानपात्र में मिले थे, जिसे वो यमुना नदी में फेंकने वाला था, लेकिन वह नहीं फेंक पाया और पर्स में रख लिया। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बाहर अनिल शर्मा नाम के एक शख्स ने मुख्यमंत्री पर मिर्ची पाउडर फेंकने की कोशिश की।