नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों के पहुंचने का दौर जारी है। वीकेंड पर यहां भीड़ देखने वाली थी। लाखों की तादात में लोग यहां पहुंचें थे। इस साल कई बड़े प्रकाशक अपनी नई किताबें लेकर यहां पहुंचे हैं। इस पुस्तक मेले में हर आयु वर्ग के पाठकों की रुचि के मुताबिक किताबें रखी गई हैं। इस बार मेले में पाठकों को हिंदी और अंग्रेजी के किताबों के अलावा ओडिया, तेलुगु और कन्नड़ समेत देश की विभिन्न भाषाओं में भी किताबें मिलेंगी।
इस पुस्तक मेले में वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन झा की किताब ” रामलीला मैदान” धूम मचा रही है। Antika Prakashan के स्टॉल पर आपको ये किताब मिलेगी। यहां लोगों की भीड़ देखकर आप कुछ अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों की इस किताब में कितनी दिलचस्पी बढ़ रही है। कई लोग तो पत्रकार अनुरंजन झा से मिलने के लिए भी पहुंच रहे हैं। अगर आप भी इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अंतिका प्रकाशन के हॉल न. 12-12A, स्टॉल न. 70-71 पर ये किताब खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि अनुरंजन झा ने अपनी किताब रामलीला मैदान में कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसके बारे में आपने आस से पहले नहीं पढ़ा होगा। इस किताब में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के सच से लेकर क्यूँ नहीं मिला कुमार विश्वास को राज्यसभा का टिकट इस बात का भी खुलासा किया है। वहीं संजय सिंह की हक़ीक़त, क्यूँ असफल हुए अन्ना जैसे कई खुलासे किए है।