नई दिल्ली। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूपी-बिहार के रहने वाले लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला करने के मामलों मेंके विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 342 लोगों को गिरफ्तार किया है। सितंबर में हुई इस घटना के बाद से गैर गुजरातियों पर हमले तेज हो गए हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
इस मामले में अब तक 42 केस दर्ज हो चुके हैं तो वहीं 342 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस हमले के बाद यूपी-बिहार के लोग वापस अपने प्रदेश लौटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गुजरात से बाहरी लोगों पर हिंसा के इन मामलों में कुल 6 जिले प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा मेहसाणा और साबरकांठा जिले प्रभावात है। मेहसाणा में इस मामले में अब तक 89 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं साबरकांठा में 95 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अहमदाबाद में 73 लोगों को और गांधीनगर में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले से लोगों ंमें डर का माहौल है। वहीं इस मामले में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 28 सितंबर को 14 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में एक बिहारी युवक को गिरफ्तार किया गया था । इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर यूपी-बिहार के लोगों को लेकर कई नफरत भरे संदेश वायरल हो गए, जिसके बाद गैर-गुजरातियों खासकर यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा भड़क गई।