कानपुर। कानपुर देहात के झींझक गांव में गर्भवती महिला को कैश के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कैश के लिए बैंक की कतार में करीब 4 घंटे खड़े रहने के बाद महिला क प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। वहां मौजूद महिलाओं ने उसकी मदद की। महिलाओं की मदद से महिला ने बैंक में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के मुताबिक महिला ने बैंक की कतार में ही बच्चे को जन्म दिया। बैंक के पास मौजूद महिलाओं ने उसकी मदद की, जिसके बाद पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के भीतर उसे ले जाया गया। वहां से जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब दोनों स्वस्थ हैं।