लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का मजाक बना है। राहुल गांधी की एक भूल की वजह से लोग उनका मजाक बना रहे हैं। दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ये भी भूल गए कि यूपी में कितनी विधानसभा सीटें है। सपा के साथ गठबंधन कर यूपी में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने अपना 10 सूत्रीय साझा संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी भूल गए कि उत्तर प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 400 सीटें हैं। इस पर फौरन बगल में बैठे अखिलेश यादव ने उन्हें टोका और कहा कि ‘403’। राहुल ने अपनी गलती सुधारी और कहा कि 403 सीटों में से 99 फीसदी पर कोई दिक्कत नहीं है। बाकी पर बात जारी है। देखिए वीडियो…