मुबंई। टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद साइरस मिस्त्री ने 5 पन्नों की एक चिट्ठी लिखी है। मिस्त्री ने अपनी इस चिट्ठी में टाटा की डीर्म प्रोजेक्ट नैनो को बंद करने की बात कही है।
साइरस ने कंपनी के बोर्ड मेंबर्स और ट्रस्टी को पांच पन्नों का एक मेल करते हुए कहा है कि नैनो को जल्भीद बंद कर देना चाहिए। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कंपनी की खराब रणनीतियों और विवादित लेन देन का भी जिक्र किया है।
साइरस मिस्त्री ने कहा है कि उनकी ज्वाइनिंग के समय टाटा की कई कंपनियां जैसे कि इंडियन होटल्स, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील यूरोप, टाटा पावर मुंद्रा और टेलिसर्विसेज अच्छी प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी।