नई दिल्ली। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव को 6 सालों के लिए समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि हमेशा इनकी तानाशाही से लोग परेशान होते आए है और अब वो अखिलेश सरकार को कमजोर करने पर अमादा हैं।
शिवपाल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि रामगोपाल यादव भ्रष्टाचारियों से मिले हुए हैं। शिवपाल यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राम गोपाल ने पार्टी को भी नुकसान पहुंचाया है।
वह भ्रष्ट हैं। उन्होंने पार्टी को कमजोर करने का काम किया है और अपना भला करने के लिए मुलायम सिंह के नाम का इस्तेमाल किया है। मुलायम सिंह से सलाह करने के बाद मैं रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल रहा हूं।
शिवपाल यादव ने कहा कि रामगोपाल यादव तीन बार भाजपा के बड़े नेता से मिल चुके हैं। उनके बेटे अक्षय यादव व बहू यादव सिंह के साथ घोटाले में फंसे हुए है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव के इन सभी षड़यंत्रों को मुख्यमंत्री समझ नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामगोपाल हमेशा तिकड़म करते रहे हैं, हमेशा लोगों को अपमानित करते रहे हैं।