रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई है। रूस ने अपने सभी ऑफिशियल्स को ऑर्डर जारी करके कहा है कि वे विदेशों में रह रहे अपने करीबियों को तुरंत देश वापस बुलाएं। रूस की स्थानीय मीिडया के अनुसार, देश के बड़े लीडर्स और हाई रैंकिंग ऑफिशियल्स ने बताया है कि ये चेतावनी सीधे प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने जारी की है। ऑर्डर भी उनके ऑफिस की तरफ से ही मिला है।
रशियन साइट Znak.com की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन ने यह कदम अपना फ्रांस दौरा अचानक रद्द करने के बाद उठाया है।सीरिया में छिड़े संघर्ष को लेकर मास्को की भूमिका की आलोचना होने पर पुतिन ने यह दौरा कैंसल किया है। वह अगले हफ्ते पेरिस जाने वाले थे। फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद ने हाल ही में कहा था कि क्रेमलिन सीरिया में युद्ध अपराधों में लिप्त है। माना जा रहा है कि इसी बयान के बाद पुतिन ने फ्रांस दौरा रद्द करने का फैसला किया। ऐसी खबरें हैं कि रूस ने पोलैंड के साथ लगे बॉर्डर के पास न्यूक्लियर कैपेबल मिसाइल्स तैनात कर दी हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पुतिन के मिनिस्टर्स ने ऐलान किया था कि उन्होंने मास्को के 12 लाख लोगों को सुरक्षित करने के लिए न्यूक्लियर बंकर बना लिए हैंा