नई दिल्ली। यूपी चुनाव से पहले प्रियंका गांधी पिर से एक्टिव हो गई है। जिस तरह से प्रियंका गांधी चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है और सोनिया गांधी की भागीदारी घटती जा रही है उसे देखकर लग रहा है कि 2019 में वो राजबरेली से अपनी मां की जगह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से सोनिया अब धीरे-धीरे राजनीति से दूरी बढ़ा रही है। ऐसे में मांना जा रहा है कि मां की विरासत पर बेटी का अधिकार होगा और 2019 में प्रियंका सक्रिय और प्रत्यक्ष तौर पर राजनीति में कदम रखेंगी।
यूपी चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के गठबंधन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। प्रियंका ने फोन पर अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल से बात की। माना जा रहा है कि प्रियंका और डिंपल की अंडरस्टैंडिंग के कारण गठबंधन हो सका। वो लगातार अपने भाई के पीछे खड़े होकर उन्हें सपोर्ट करती रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उनकी जबरदस्त पैठ है। उनकी लोकप्रियता आंकने की जरुरत नहीं। पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका राजनीति में अहम भूमिका अदा करें। कई बार इसे लेकर पोस्टर लग चुके हैं। अब माना जा रहा है कि प्रियंका मां के संन्यास लेने पर लोकसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक एंट्री करेगी। जानकार उनमें इंदिरा गांधी की परछाई होने की बात करते हैं। वहीं लोगों का मानना है कि अगर प्रियंका कांग्रेस में सक्रिय तौर पर एक्टिव होती हैं तो कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में लौट सकेगी।