नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद अगर किसी का सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो वो हैं ई वॉलेट कंपनी पेटीएम। नोटबंदी के बाद पेटीएम ने कारोबार में 200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने 3 महीने पहले ही अपना टारगेट अचीव कर लिया। इस सफलता के बाद पेटीएम के सीईओ विजय शर्मा ने न्यू ईयर पर शानदार पार्टी रखी, लेकिन इस पार्टी में उन्होंने जो स्पीच दी, उसे लेकर अब उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां पड़ रही है। विजय शर्मा का स्पीच विवादों में घिर गया है। लोगों ने उनकी भाषा और उनके लहजे पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल पार्टी के दौरान विजय शर्मा े अनोखे स्टाइल में बताया कि कैसे उनकी टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो हमारे साथ नहीं है वो रोएंगे। एक साल वो किया जो उन्होंने 10 साल में नहीं किया। 2017 हमारा है। कैसे नहीं होगा। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के लिए कहाकि साला हम टैंक हैं, सबको कुचल देंगे! उन्होंने अपने भाषण में कई विवादित बातें कही, जेसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब गालियां दी। उनके इस वीडियो के बाद ट्विटर पर #सड़कछाप_PayTM ट्रेंड करने लगा। लोग उन्हें शर्मनाक, घमंडी बता रहे हैं। देखें विवादित वीडियो…
He is Vijay Shekhar Sharma who thinks everything is for granted for him !
But 2017 is not HIS ..now he’ll PAY#सड़कछाप_PayTM pic.twitter.com/aF2UbOnobG— Sunny Samuel Mittra (@sunnymittra) January 19, 2017