महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। पंकजा पर पुजारी को धमकाने का आरोप लगा है। आरोप के साथ-साथ उसके सबूत भी सामने आ गए है। पंकजा का वो ऑडियो क्लिप सामने आ गया है, जिसमें वो भगवानगढ़ पहाड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी को धमकी दे रही हैं।
पंकजा पुजारी को धमकाते हुए उन्हें दशहरे पर भाषण देने की अनुमति देने को कह रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑडियो क्लिप में पंकजा धमकी दे रही है, हम सीधे भी नहीं हैं। हमारे लोग पारली में लोगों को पीट सकते हैं और उनके खिलाफ फर्जी मामले दायर करवा सकते हैं और यहां से जाने को विवश कर सकते हैं।
हलांकि उस ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच नहीं हुई है, जिसकी वजह से उनपर आरोप लग रहे है। दिवंगत नेता और पंकजा के पिता गोपीनाथ मुंडे के साथ नामदेव महाराज के संबंध बहुत अच्छे थे, लेकिन उनकी मौत के बाद संबंधों में खटास आ गई।
पंकजा पर आरोप लगने के बाद विपक्षी दल अब उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट से हटाए जाने की मांग की है। विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग कानून बनाते वो ही कानून का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। विपक्षी नेता धनंजय मुंडे ने कहा कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कम से कम अब मुख्यमंत्री उन्हें क्लीन चिट देने का ड्रामा नहीं करेंगे।
(मीडिया सरकार इस ऑडियो क्लिप की सत्यता का दावा नहीं करता)