मुंबई। 13 साल बाद कमल हासन का तीसरा रिश्ता भी टूट गया। 13 साल साथ रहने के बाद कमल हसन और गौतमी अलग हो गए। खुद गौतमी ने अपने ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी सार्वजनिक की है।
आपको बता दें कि साल 2005 से गौतमी और कमल हासन लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इससे पहले साल 1998 में गौतमी ने बिजनेसमैन संदीप भाटिया से शादी की थी, जिससे उसकी इस बेटी सुब्बालक्ष्मी है, लेकिन 1999 में दोनों के बीच तलाक हो गया।
वहीं ये कमल हासन की तीसरा रिश्ता था। गौतमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पहले कमल हासन की दो शादियां हुई थीं जो सफल नहीं रही थीं। साल 1978 में कमल हासन ने नृत्यांगना वाणी गणपति से शादी की थी जो 10 साल चलने के बाद टूट गई। उसके बाद उन्होंने 1988 में अभिनेत्री सारिका से शादी की, जिससे में दो बेटियां श्रृति हासन और अक्षरा हासन है, लेकिन साल 2004 में दोनों के बीच तलाक हो गया।