न्यूयॉर्क. अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए रिपब्लिकन केंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक केंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के बीच तीसरी और आखिरी डिबेट खत्म हो चुकी है।अबॉर्शन, नेशनल सिक्युरिटी और ड्रग्स के मुद्दे पर ट्रम्प अपने पुराने और सख्त रुख पर कायम नजर आ रहे हैं। वहीं, हिलेरी ने अपनी पार्टी के स्टैंड को ही दोहराया। बहस के दौरान कई बार दोनों में तल्खी दिखी। ट्रंप ने कहा कि हिलेरी,पुतिन से चिढ़ती हैं तो वहीं हिलेरी ने ट्रंप को पुतिन की कठपुतली करार दिया। रोजगार पैदा करने के मामले पर ट्रंप ने कहा कि जितना रोजगार वो अमेरिका के लिए ला सकते हैं वो हिलेरी दस जन्म में नहीं कर पाएंगी।
प्वाइंट्स में समझिए इऩ दोनों की आखिरी टीवी डिबेट का सार
ःहिलेरी ने कहा: जिन 10 लोगों के हाथ में न्यूक्लियर बटन था। वो सामने आकर कह चुके हैं कि उन्हें ट्रम्प की देश चलाने की काबिलियत पर भरोसा नहीं है।
:ट्रम्प – हिलेरी पुतिन को पसंद नहीं करतीं क्योंकि वो उन से ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करते हैं। मैं पुतिन को नहीं जानता और ना ही वो मेरे दोस्त हैं। लेकिन अगर अमेरिका और रूस मिलकर काम करें तो इस में कोई बुराई नहीं है।
:हिलेरी ने सीरिया के मुद्दे पर कहा: ट्रम्प इस देश की इंटेलिजेंस एजेंसी से ज्यादा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा करते हैं।
:हिलेरी ने कहा- मैं ट्रम्प के बयानों को ज्याद तवज्जो नहीं देती। वो ड्रग्स और इमीग्रेशन के मसले पर मैक्सिको के प्रेसिडेंट से मिले लेकिन हासिल कुछ नहीं कर पाए।
:ट्रम्प ने कहा- हां मैं उनसे मिला और अच्छी बातचीत हुई। लेकिन इसके नतीजे सरकार में आने के बाद ही नजर आएंगे।
:हिलेरी ने कहा- अवैध इमीग्रेशन से निपटने का ट्रम्प का तरीका खतरनाक है। बेहतर होगा कि हम अपने बॉर्डर को सिक्योर करें।
:इमीग्रेशन पर ट्रम्प एग्रेसिव। कहा- अवैध तरीके से हमारे देश में आने वाले लोगों पर हिलेरी नर्म हैं। वो चाहते हैं कि हर किसी को इस देश में घुसने की छूट मिल जाए। हमें ऐसे लोगों को बाहर फेंक देना चाहिए।
:अबॉर्शन के मुद्दे पर ट्रम्प ने कहा- मैं प्रो लाइफ में यकीन रखने वाला शख्स हूं।
:गन कंट्रोल पर हिलेरी ने कहा: लाइसेंस देने के पहले हमें पूरी तरह से जांच कर लेनी चाहिए ताकि कोई गलती न रह जाए। लोगों की जान बचाने के लिए संविधान में इस मुद्दे पर दूसरा बदलाव किया जा सकता है।
: हिलेरी – गे मैरिज और अबॉर्शन के मुद्दों को सुप्रीम कोर्ट में उठाया जाएगा।
:ट्रम्प – जो गलत है उसे गलत कहना ही होगा और सख्ती से निपटना होगा।
:ट्रम्प ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि सीरिया और इराक में हमारे जनरल चुपचाप तरीके से कुछ ऐसा क्यों नहीं कर हैं कि जिससे आईएस को उखाड़ फेंका जाए।
:हिलेरी- सीरिया में जमीन पर फौज उतारना बहुत बड़ी गलती होगी। कुर्द लोगों को हथियार देना सही नीति होगी। अगर मैं प्रेसिडेंट बनी तो आईएसआईएस इराक से बाहर कर दिया जाएगा।
:ट्रम्प ने कहा कि एक देश के तौर पर हम बंट गए हैं। आपको मेरी बात पर यकीन करना ही होगा। हकीकत ये है कि हिलेरी के दिल में बहुत नफरत है।
:हिलेरी ने कहा- ट्रम्प ने अश्वेतों, मुस्लिमों, लैटिन्स और इमीग्रेंट्स के बारे में जो कहा है, उसे सही नहीं माना जा सकता। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ट्रम्प ने इसके लिए कभी माफी नहीं मांगी।
:ट्रम्प ने कहा- मैं पुतिन और सीरिया दोनों को देख रहा हूं।
:हिलेरी ने कहा, हम इस्लाम के खिलाफ जंग नहीं लड़ रहे हैं।