चंडीगढ़। टीम इंडिया के स्पीनर गेंदबाज हरभजन सिंह राजनीति में कदम रखने वाले हैं। माना जा रहा है कि भज्जी कांग्रेस का हाथ शाम सकते हैं। कांग्रेस की ओर से इसके लिए लगातार कोशिशें जारी है। चर्चा है कि उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर से टिकट दिया जा सकता है। ये खबरें उस वक्त आने लगी जब 6 महीने पहले हरभजन सिंह ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की, जिसके बाद से कांग्रेस लगातार से भज्जी से संपर्क बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अमरिंदर से मुलाकात के बाद से ही हरभजन सिंह लगातार कांग्रेस के टच में हैं। कैप्टन ने कहा है कि अगर हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी दिल खोलकर उनका स्वागत करेगी। जहां हरभज न को लाने की बात चल रही है।
वहीं पूर्व भाजपा नेता और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी है। ऐसे में जब कि पंजाब विधानसभा चुनाव करीब है। ऐसे में अगर सिद्धू और हरभजन सिंह शामिल हो जाते हैं तो यह कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दोनों एक फेमस फेस है और उसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। लेकिन अभी हरभजन सिंह ने कुछ कहा नही है लेकिन इन खबरों से आप की नींद उड़ी हुई है।