नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान इटली में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के हाथों बोल्ड हो गए। विराट और अनुष्का ने इटली में सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। शादी को बेहद निजी रखा गया था। बेहद करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शादी में शामिल हुए थे। शादी मे बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए।
शादी के बाद विराट कोहली ने ट्वीट कर अपने फैंस और देशवासियों को इसकी सूचना दी। अनुष्का ने भी इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए आधिकारिक तौर पर मिसेस कोहली होने की बात स्वीकारी। इस घोषणा के बाद दोनों के प्रवक्ताओं ने विराट-अनुष्का की शादी की घोषणा कर मीडिया को जानकारी दी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी की। शादी के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे। लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उनके साथ रहेंगी। शादी के बाद अनुष्का विराट के साथ साउथ अफ्रीका दौर पर जाएंगी। अनुष्का इस साल न्यू ईयर की पार्टी विराट के साथ मनाएंगी।