नई दिल्ली। कांग्रेस में नए युग की शुरुआत हो गई है। राहुल गांधी की ताजपोशी हो गई है। राहुल की ताजपोशी के साथ ही कांग्रेस में ‘राहुल-राज’ की शुरुआत हो गई है। सोमवार को राहुल गांधी को कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।
राहुल गांधी के मुकाबले में किसी भी कांग्रेसी नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया था। आज इसका औपचारिक ऐलान किया गय, जबकि 16 दिसंबर को उन्हें अध्यक्ष पद पर चुने जाने का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। राहुल के अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी के नामांकन के पक्ष में 89 प्रस्ताव प्राप्त हुए और सभी मान्य पाए गए।
पार्टी के किसी नेता ने अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन नहीं भरा इसलिए राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाता है। 16 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय में ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण-पत्र सौंपा जाएगा।