नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या आज लंदन में कोर्ट के सामने पेश हुए। प्रत्यर्पण के मामले में माल्या लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट के सामने पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर तक के लिए टाल दी है। अब माल्या कते प्रत्यर्पण मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। कोर्ट से निकलने के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब भी दिए। पत्रकारों के सवाल के जवाब में माल्या ने कहा कि वो 1992 से लंदन में रह रहे हैं और उन्हें भारतीय कानून से भागने की जरुरत नहीं है। गौरतलब है कि विजय माल्या पर 17 बैंकों के 9000 करोड़ का कर्ज देकर भारत से फरार होने का आरोप है। जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी।