नई दिल्ली। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको अब अपने पीएफ जमा पर अधिक ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय को कर्मचारी भविष्य निधि कोष पर 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यानी इस फैसले से देश के करीब 4 करोड़ लोगों को फायदा होगा। वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय की सिफारिशों को मानते हुए वित्तिय वर्ष 2016-17 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर को 8.65 फीसदी कर दिया। हलांकि वित्त मंत्रालय ने शर्त रखी कि इस ब्याज दर से सेवानिवृत्ति कोष को घाटा नहीं होना चाहिए। वित्त मंत्रालय ने पिछले साल केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा 2015-16 के लिए मंजूर 8.8 फीसदी की ब्याज दर को घटाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया था, जिसकी खूब आलोचना हुई थी। इन आलोचनाओं के बाद मंत्रालय को इसे वापस से 8.8 प्रतिशत करना पड़ा था। वित्त मंत्रालय लगातार श्रम मंत्रालय से ईपीएफ ब्याज दरों को कम करने को कह कहा है। लेकिन इस बात भी वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय की सिफारिशों को मानते हुए साल 2016-17 के लिए ब्याज दरों को 8.65 प्रतिशत रखा है।