नई दिल्ली। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद नस्लीय तनाव बढ़ा है। इस बार इस नस्लीय हमले का शिकार एक भारतीय बना है। कंसास प्रांत में एक शख्स ने 2 भारतीयों समेत 3 लोगों पर गोली चलाई, इस घटना में 32 साल के श्रीनिवास कुचीवोतला की मौत हो गई।
जबकि 32 साल के आलोक मदासानी और 24 साल के इएन ग्रिलॉट की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोरप्ट के मुताबिक ओलेथ शहर के एक बार में उनपर ये हमला किया गया। पुलिस ने इस हमले के आरोपी एडम पुरिंटन को गिरफ्तार कर लिया है। वहां मौजूद लोगों ने इसे एक नस्लीय हमला बताया और कहा कि गोली चलाने के पहले हमलावर चिल्ला-चिलाकर कह रहा था मेरे देश से निकल जाओ, वरना गोली मार देगें। ये कहते हुए उसने गोली चला दी। अब तक जानकारी के मुताबिक आरोपी अमेरिकी नौसेना का कर्मचारी रह चुका है।