बैंगलुरू। नए साल की रात साइबर सिटी बैंगलुरू में जो हुआ वो बेहद चौंकाने वाला था। सरेआम महिला के साथ छेड़खानी की गई। पुलिस की मौजूदगी में लड़कियों की आबरू को तार-तार किया गया। हाल के दिनों में बैंगलुरू में महिलाओं के खिलाफ जिस तरह के अपराध हो रहे हैं उससे लगने लगा है कि वो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सेभी बदतर हो गया है।
ताजा मामला बेहद चौंकाने वाला है, जहां सरेआम लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। मनचलों ने उसे जबरन पकड़ किस किया और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपने घर से महज कुछ ही दूरी पर जब लड़की रात में सड़क पर अकेली घर की ओर बढ़ रही थी, तब दो लड़के स्कूटर से उसके पीछे से आते हैं और आगे आकर रुक जाते हैं और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और थोड़ी देर बाद लड़के, लड़की को सड़क पर पटककर आगे निकल जाते हैं।
घटना पूर्वी बेंगलुरु के कम्मनहल्ली रोड पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गई,जिसके फुटेज घर के मालिक ने पुलिस और मीडिया को दी है। सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि जब ये घटना घटित हो रही थी उस वक्त कुछ दूरी पर खड़े लोगों में से कोई भी लड़की की मदद के लिए नहीं आया। देखिए शर्मसार कर देने वाला ये वीडियो…