मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और पद्म विभूषण सम्मानित दिलीप कुमार की तबीयत फिर बिगड़ गई है। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पैर में सूजन, दर्द और बुखार के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 93 साल के दिलीप कुमार खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। उन्हें सांस की तकलीफ की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजरें बनाए हुए हैं।