अंडमान। भारी बारिश और भयंकर तूफान के बाद अंडमान और निकोबार में हालत गंभीर हो गई है। बारिश और तूफान के बाद अंडमान के हैवलॉक आइलैंड पर सैलानी फंस गए हैं। द्वीप पर करीब 800 से ज्यादा सैलानी फंसे हुए हैं।
ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने सैलानियों को निकालने के लिए नौसेना की मदद मांगी है। नौसेना ने भी पर्यटकों को निकालने का काम शुरु कर दिया है। इस काम के लिए नेवी ने 4 जहाज भेजे हैं। नेवी ने आईएनएस बित्रा, बंगाराम और कुंभीर और एलसीयू 38 को इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगाया है। इसकी मदद से सैलानियों को पोर्ट ब्लेयर भेजा जाएगा।