नई दिल्ली। भारत ऐसे देशों की कतार में पांचवे नबंर पर आकर खड़ा हो गया है जहां देश से बड़ी संख्या में करोड़पतियों का पलायन हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2016 में भारत से 6,000 करोड़पति देश छोड़कर दूसरे देशों में जाकर बस गए। वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2016 तक देश की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर थी और देश में 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति रहते हैं। लेकिन 2016 में लगभग 82,000 करोड़पति विदेश चले गए। जबकि 2015 में अपना देश छोड़कर विदेश चले जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 64,000 थी। ऐसे में ये जानना बेहद दिलचस्प है कि इन करोड़पतियों का पसंदीदा जगह कौन सा है। भारत छोड़कर जाने वाले सबसे अधिक अधिक लोग ऑस्ट्रेलिया जाकर बस रहे है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 11,000 करोड़पति 2016 में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे।