देश के कई राज्य इस बार बाढ़ की चपेट में आए। बिहार, गुजरात, असम में बाढ़ से खूब तबाही हुई। बाढ़ कई तस्वीरें सामने आई, जिसने हमें झगझोर कर रख दिया, लेकिन एक ऐसी तस्वीर अब सामने आई हैं, जो आपको रोने पर मजबूर कर देगा। बाढ़ की ये तस्वीर पड़ोसी देश नेपाल की है, जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ का कहर बरपा है। बाढ़ के चलते रविवार को यहां 19 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं मौत का कुल आंकड़ा 300 को पार कर गया।
नेपाल के बाढ़ की जो तस्वीरें आई उससे बाढ़ की भयानकता का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। तस्वीर कोशी रिवर के पास स्थित एकगांव में एक परिवार की है, जिसके घर के छोटे से बच्चे की मौत हो गई, लेकिन मजबूरी देखिए की बच्चे को दफनाने के लिए उन्हें जमीन तक नसीब नहीं हुई। चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी था। जिसके बाद बेबस पिता ने अपने मृत बच्चे को बाढ़ के पानी में ही जल समाधि दे दी। बच्चे को मौत के बाद जमीन तक नसीब नहीं हुई। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जिसने भी इसे देखा उसकी आह निकल गई। लोगों के आंखों से आंसू छलक गए।