पटना। सुप्रीम कोर्ट ने गया रोडरेज केस में आदित्य सचदेव की हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी यादव की जमानत खारिज कर दी और उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश दिया गया है। पटना हाई कोर्ट ने पिछले दिनों उसे जमानत दे दी थी।
इसके बाद बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर उसकी जमानत रद्द करने की मांग की थी। दलील दी कि रॉकी की जमानत से केस की सुनवाई प्रभावित हो सकती है। यह आशंका भी जताई गई कि जमानत रद्द होने के डर से रॉकी देश छोड़कर भाग सकता है।
सुप्रीम कोर्ट से रॉकी की जमानत रद्द होेने पर आदित्य के पिता ने कहा कि न्याय पर भरोसा था। रॉकी के बाहर आने से मेरा पूरा परिवार दहशत में था। रॉकी को पटना हाईकोर्ट ने 19 अक्टूबर, बुधवार को जमानत दे दी थी।