पटना। बिहार के कैमूर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैमूर जिले में कुछ बाइक सवार मनचलों ने लड़की के साथ पहले बदसलूकी की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।
फकराबाद की रहने वाली छात्रा 10वीं की छात्रा थी। मंगलवार सुबह अपनी साथियों के साथ परीक्षा देने जा रही थी। तभी बाइक पर सवार तीन मनचलों ने लड़की के दुपट्टे को खींचना शुरू कर दिया। उन्होंने दुपट्टे से लड़की को थोड़ी दूर तक घसीटा और फिर उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी। जिसकी वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।
लड़की की हत्या करने के बाद बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गये, जिसके बाद बाइक को वहीं छोड़कर सभी मौके से फरार हो गये।
लड़की के दोस्तों की चिल्लाने की आवाज सुनकर अासपास के कुछ ग्रामीण मौके पर जमा हुए। लेकिन तब तक लड़के फरार हो चुके थे। लड़की के पिता ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।