नई दिल्ली। दिल्ली की कलयुगी मां का ये चेहरा देखकर आपका दिल बैठ जाएगा। आप सोच भी नहीं सकते ही जन्म देने वाली मां भी कभी अपने मासूम बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत कर सकती है, लेकिन घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी सच्चाई कैद हो गई। घटना 21 जनवरी की है, जहां दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में एक मां का खौफनाक चेहरा सामने आया है।
सीसीटीवी वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक मां अपने ढाई साल के मासूम बच्चे को बिस्तर से उठा कर सीढियों से लुढ़का देती है। ऐसा करते हुए उस मां कलेजा तक नहीं कांपा। बच्चे के पिता नितिन ने पांच साल पहले ही लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच क्लेश शुरू हो गया। छोटी-छोटी बातों पर दोनों लड़ने लगे। कई बार दोनों का झगड़ा घर से निकलकर थाने तक पहुंचा, लेकिन हर बार पुलिस वाले उसे समझा-बुझाकर घर भेज देते थे। लेकिन नितिन को शक था कि उसकी पत्नी उसे ढ़ाई साल के बच्चे के साथ मारपीट करती है। उसने इसी शक की वजह से घर में सीसीटीवी लगाया और सारी सच्चाई कैमरे में कैद हो गई। नितिन ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।