नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले आए ताजा चुनावी सर्वे में हिलेरी क्लिंटन ने बढ़त हासिल कर ली है। हिलेरी से रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ते हुए 5 प्रतिशत से बढ़त हासिल कर ली है।
सीएनएन-ओआरसी द्वारा जारी ताजा सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार, हिलेरी को ट्रंप के 44 प्रतिशत के मुकाबले 49 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।सीएनएन ने इसे व्हाइट हाउस के लिए बेहद कड़ा मुकाबला करार दिया।
सभी बड़े राष्ट्रीय चुनावों पर नजर रखने वाले रियलक्लीयरपॉलिटिक्स के अनुसार 70 साल के डोनाल्ट ट्रंप को अपने बयानबाजियों की वजह से नुकसान हो रहा है। इसी के चलते वो 66 साल की हिलेरी से 5.5 प्रतिशत अंक पीछे चल रहे हैं।