नई दिल्ली। अगर कोई गणित के एग्जाम में बैठ रहा है तो यही उम्मीद करेगा कि उससे गणित के सवाल पूछे जाएंगे पर अगर सवाल सेक्सुअल एक्सप्लॉयटेशन से जुड़ा पूछा जाए तो आप क्या
करेंगे। दरअसल ये मामला है अमेरिका के पेन्सिलवेनिया स्थित एक स्कूल का। यहां छात्रों से गणित के प्रश्नपत्र में यौन उत्पीड़न से जुड़ा सवाल पूछ लिया गया। छात्रों की शिकायत के बाद पैरेंट्स भड़क गए और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मामला कुछ इस तरह का है कि अमेरिका के इस स्कूल में छात्रों से सवाल पूछा गया कि एंजेलो का आठ वर्ष की उम्र में किसने यौन उत्पीड़न किया, जिससे बाद वो किताब लिखने के लिए प्रेरित हुईं। यह सवाल अमेरिका की एक प्रसिद्ध लेखिका माया एंजेलो की जिंदगी से जुड़ा हुआ था। इस सवाल के जवाब में बच्चों को तीन विकल्प दिये गए थे। ब्वॉयफ्रेंड, ब्रदर या पिता।
सबसे खास बात ये है कि छात्रों को इस सवाल का जवाब बाकायदा बीजगणित के फॉर्मूले का इस्तेमाल कर हल करना था। छात्रों के माता-पिता ने स्कूल के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। अभिभावकों ने शिकायत में कहा कि बच्चों से पूछा गया सवाल बिना तुक का है। इसका गणित से भी कोई लेना देना नहीं है। फिर ये क्यों पूछा गया। इसके बाद स्कूल ने माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा।