उत्तराखंड के चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर जमकर हमला किया। साथ ही पीएम ने कहा कि उत्तर-प्रदेश की तरह यहां भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर्दे के पीछे खेल खेल रहे हैं। साथ ही मोदी ने यहां जिसको पद मिला उसने लूटने का मौका नहीं छोड़ा, इस देवभूमि को लूटभूमि बना दिया और इतना ही नहीं कैमरे पर लेनदेन करते हुए पकड़े गए। सबको आपको याद होगा। यहां विकास के लिए कांग्रेस का जाना जरुरी है।
मोदी ने कहा, आज 12 फरवरी है। अगली 12 तारीख को उत्तराखंड की सरकार भूतपूर्व हो जाएगी और 11 मार्च को जो नजीते आएंगे वो अभूतपूर्व हो जाएंगे। समाजवादी सरकार में उत्तराखंड के लोगों पर गोलियां चलाई गईं। महिलाओं का रेप किया गया। जो आज मुख्यमंत्री हैं उनको अलग राज्य कभी पसंद नहीं था। नोटबंदी से पैसे दबाकर बैठे लोगों की नींद उड़ाई। 3 महीने बाद भी मोदी को गाली देना बंद नहीं कर रहे हैं। क्या कर लेंगे ये लोग मेरा। देश की भलाई के लिए हर कष्ट सहने को तैयार हूं।