नई दिल्ली। आज सुबह कानपुर देहात के पास हुए इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बों के पटरी से उतर जाने से 63 लोगों की मौत हो गई। हदसे में करीब 150 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
इस बीच प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि वे हादसे में घायल हुए लोगों के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने इस मामले में रेलमंत्री सुरेश प्रभु को खुद इस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा है।वहीं रेल राज्यमंत्री ने कहा है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहत व बचाव कार्य के लिए डीजीपी को खुद इस मामले पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिये हैं।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जल्द घटनास्थल पर पहुंचने वाले है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिये जिम्मेदार लोगों के प्रति कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।