नई दिल्ली। 7 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसी मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया। इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि वो सास नहीं मां के समान थीं। उनसे ही मैंने राजनीति सीखी।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी, कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को लेकर भी बातें की। हालांकि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर सोनिया गांधी ने सिर्फ इतना कहा कि इस जवाब के लिए मैं सही नहीं हूं।
नरेंद्र मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से किए जाने के सवाल पर सोनिया ने कहा इंदिरा से मोदी की तुलना करना गलत है। इंदिरा गांधी का सहानुभूति आमजन के साथ थी। आज के नेताओं में ऐसा कुछ नहीं है।’